Wednesday, September 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वर्षगांठ पर झारोटेफ ने किया कार्यक्रम हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प


पुरानी पेंशन योजना की बहाली के निर्णय की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में कर्मचारियों ने चौथी वर्षगांठ मनाई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं विभागों से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और वृक्षारोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ की बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली कर्मचारियों के लंबे संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत एकजुटता की ऐतिहासिक जीत है। कर्मचारियों ने जिस एकता और अनुशासन के साथ अपने हक की आवाज बुलंद की। उसका परिणाम आज पूरे राज्य के कर्मचारी महसूस कर रहे हैं। किसी भी कर्मचारी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता होती है। पुरानी पेंशन की बहाली के बाद भी कर्मचारी हितों से जुड़े कई विषय महत्वपूर्ण हैं। इसलिए भविष्य में भी सभी कर्मचारी संगठित होकर अपनी जायज मांगों एवं अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे। अध्यक्ष जयन्त कुमार पाण्डेय, जिला सचिव हरेंद्र कुमार, प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी सुमित कुमार नंद, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्षा शिल्पी कुजूर, एसएस के प्रधानाचार्य सुनील टोप्पो के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles