Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

वाहन जांच अभियान चलाया

वाहन जांच अभियान चलाया

लोहरदगा़ जिला परिवहन पदाधिकारी जया सांखी मुर्मू ने शहरी क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान ऑटो सहित सभी प्रकार के वाहनों की जांच की गयी. ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे अपने वाहन का परमिट या टैक्स बकाया दंड शुल्क भुगतान कर अपने कागजात को जल्द से जल्द दुरुस्त करा लें. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से लगभग 3,45,500 रुपये दंड शुल्क की वसूली की. यह अभियान सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाया गया. आरसेटी में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं को मिला प्रमाण-पत्र

लोहरदगा. बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में आयोजित 13 दिवसीय निःशुल्क कृषि उद्यमी प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को आधुनिक खेती और पशुपालन, मधुमक्खी पालन व वर्मी कंपोस्ट जैसे सहायक व्यवसायों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना था. समापन समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक नितिन किशोर और निदेशक सुरेश भगत ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये. एलडीएम ने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए बैंक द्वारा हरसंभव वित्तीय सहायता दी जायेगी. मौके पर प्रशिक्षक रघुनंदन कुमार सहित संस्थान के कई सदस्य उपस्थित थे.

The post वाहन जांच अभियान चलाया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles