Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विक्रमशिला सेतु पर बाइक सवार दंपती हादसे में घायल:साइकिल सवार को बचाने में बैलेंस बिगड़ा, पुलिस ने दोनों को पहुंचाया मायागंज अस्पताल


भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को सड़क हादसे में चौसा के दंपती घायल हो गए। घटना तब हुई जब दोनों चौसा से भागलपुर की ओर बाइक से आ रहे थे। घायलों की पहचान जयप्रकाश और उनकी पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। जयप्रकाश ने कहा कि चौसा से भागलपुर जा रहे थे। तभी सेतु पर एक साइकिल सवार को बचाने में मेरी बाइक अनियंत्रित हो गई। वहीं, घायल ममता देवी ने कहा कि सब अचानक हुआ। हम दोनों सड़क पर गिर गए थे। गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने घायलों का अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया। अभी दोनों का इलाज जारी है। डायल 112 की टीम में शामिल निर्मल कुमार ने बताया कि बाइक नवगछिया की ओर से भागलपुर आ रही थी, जबकि साइकिल सवार भागलपुर की ओर से नवगछिया जा रहा था। साइकिल सवार ने अचानक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। साइकिल सवार को भी हल्की चोटें आईं, लेकिन वह मौके से वो फरार हो गया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles