Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विज्ञान में अभिषेक, वाणिज्य में अच्युत और कला में पल्लवी बनी जिला टॉपर


भास्कर न्यूज|गुमला सीबीएसई इंटर के परीक्षा परिणाम बुधवार की देर शाम इंटरनेट पर आने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए उत्साहित थे। जैसे ही परिणाम घोषित हुई, नेट पर लोग अपने परिणाम देखने के साथ-साथ दूसरे का परिणाम भी देखकर कंपेयर करने लगें। वही विज्ञान संकाय में विद्या मंदिर प्लस टू के अभिषेक कुमार 95.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वही दूसरे स्थान पर डीएवी स्कूल के साक्षी उरांव 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त की है। वही तीसरे स्थान पर ज्वाहर नवोदय प्लस टू घाघरा के स्नेहा सिंह ने 90.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले के तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। वाणिज्य के टॉप थ्री में डीएवी का कब्जा वाणिज्य संकाय में डीएवी प्लस टू के अभ्यर्थियों ने ही कब्जा जमाने में पीछे नही रहें। अच्युत व सक्षम अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त की है। वही दूसरे स्थान पर प्रज्ञा प्रांजल 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त की। वही तीसरे स्थान पर हर्षित शर्मा 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त की। कला में पहला, दूसरा और तीसरे स्थान में नेट्रोडेम के दो छात्राओं का दबदबा कला संकाय में डीएवी प्लस टू के पल्लवी कुमारी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त की है। दूसरे व तीसरे स्थान पर नेट्रोडेम प्लस स्कूल के यथा तमन्ना एस चौरसिया ने 93.4 प्रतिशत व मनताशा प्रवीण 92. 4 प्राप्त कर जिला व विद्यालय का नाम रौशन की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles