Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी:अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिलने पहुंचे; लू लगने की आशंका


झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें लू लगने की आशंका जताई जा रही है। मंत्री हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। सोमवार को वे मेदिनीनगर, झारखंड पहुंचे थे, जहां से उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी। सोमवार की शाम वो पलामू से रांची लौट आए। रात में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मंगलवार सुबह रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई ताजा अपडेट जारी नहीं किया गया है। इधर, वित्त मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेंटेविटा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों से राधाकृष्ण किशोर का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री के बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनके आवश्यक मेडिकल जांच भी कराए जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles