Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

वित्त रहित शिक्षा : 75% अनुदान वृद्धि लंबित रहने से शिक्षकों में आक्रोश

वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने सरकार से लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति तेज करने का निर्णय लिया है। मोर्चा के अध्यक्ष मंडल की बैठक शुक्रवार को चंदेश्वर पाठक की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 27 जून को रांची के सर्वोदय बाल निकेतन उच्च विद्यालय, धुर्वा में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में राज्यभर के 600 संस्थानों के प्राचार्यों और शिक्षक प्रतिनिधियों के शामिल होंगे। रघुनाथ सिंह, चंदेश्वर पाठक, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, फजलुल कादरी अहमद, अरविंद सिंह, नरोत्तम सिंह, गणेश महतो, पशुपति महतो, देवनाथ सिंह, मनीष कुमार, मनोज तिर्की, विनय उरांव, संजय कुमार ने संयुक्त रुप से कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के 223 संस्थानों का लंबित अनुदान, 75 प्रतिशत अनुदान वृद्धि, एनईपी 2020 के क्रियान्वयन, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने और 16 जून को विभागीय सचिव के साथ हुई वार्ता में बनी सहमति पर अब तक कार्रवाई नहीं होने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मोर्चा ने निर्णय लिया कि 27 जून की बैठक में इन सभी मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles