Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा समर्थन

विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा समर्थन

सिमडेगा. सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व द्वारा प्रचार प्रसार की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. उन्हें पूर्वी मिदिनीपुर जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जहां वह कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार प्रचार कर रहे हैं. विधायक ने गुरुवार को अपने प्रभार वाले क्षेत्रों के पांसकुरा पश्चिम, पांसकुरा पूर्व, तमलुक, पताशपुर , मोयना, हल्दिया, नंदीग्राम व एगरा विस क्षेत्र में लगातार दौरा कर जनसभा व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. साथ ही घर-घर जाकर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से समर्थन मांगा. प्रचार के दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बना कर क्षेत्र में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभायें. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूती से जुटने का आह्वान किया.

साहित्य सभा की बैठक आज

सिमडेगा. परिसदन भवन सिमडेगा में उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में साहित्य सभा की बैठक 10 अप्रैल को अपराह्न चार बजे से होगी. बैठक का उद्देश्य जिले में साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देना व साहित्यकारों को मंच प्रदान करना है. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले के सभी साहित्यकारों की उपस्थिति यथासंभव सुनिश्चित करें. जिले के सभी साहित्यकारों को इस साहित्य सभा में आमंत्रित किया गया है.

The post विधायक ने कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मांगा समर्थन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles