
परबत्ता. प्रखंड के उत्तरवाहिनी त्रिवेणी संगम अगुवानी गंगा घाट को धार्मिक व पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है. गुरुवार को विधायक बाबूलाल सौर्य और एसडीओ संजय कुमार ने घाट का निरीक्षण कर योजनाओं की समीक्षा की. विधायक ने बताया कि गंगा मंदिर निर्माण, घाट सौंदर्यीकरण और पूर्णिमा पर होने वाली महाआरती को भव्य बनाने की योजना है. श्रद्धालुओं के लिए बैठने, सफाई, रोशनी व सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की जाएगी. एसडीओ ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि प्रस्ताव वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा. घाट को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम शुरू हो चुका है.
The post विधायक व एसडीओ ने गंगा घाट का लिया जायजा appeared first on Prabhat Khabar.


