Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व किडनी दिवस पर दौड़ व शिविर का आयोजन


सिटी रिपोर्टर | बोकारो विश्व किडनी दिवस के अवसर पर आरएनबी अस्पताल एवं पॉल आई रिसर्च सेंटर के निदेशक तथा चिकित्सक डॉ. मुक्तेश्वर रजक के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थल सेक्टर-5 से शुरू होकर गांधी चौक सेक्टर-4 स्थित प्रतिमा स्थल तक हुई। इसमें करीब 100 लोगों ने भाग लिया और सभी ने सफेद टी-शर्ट पहनकर किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का संदेश दिया। डॉ. रजक ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जनता को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। साथ ही किडनी क्रिएटिनिन, ब्लड प्रेशर व शुगर की निशुल्क जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें करीब 150 लोगों की जांच कर दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में चतुरानंद पाठक, रूपेश मिश्रा, विकास, संजीव, जयंत, राजेश आदि उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles