![]()
कोलकाता में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है और हर साल से हजारोंलोग भव्य पूजा पंडालों का दर्शन करनेवहां जाते हैं। इस बार यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेल मंडल ने-शालीमार के बीच ओवरनाइट स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। ट्रेन चली तो पूजा घूमने जाने वालों को कन्फर्म टिकट का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। फिलहाल रात में कोलकाता जानेवाली प्रमुख ट्रेन क्रिया योगा एक्सप्रेस है। 15 से 17 अक्टूबर तक इसमें सभी श्रेणियों में वेटिंग है, जबकि 20 से 26 अक्टूबर तक सभी श्रेणियां फुल हैं। प्रस्तावित ट्रेन रात में से रवाना होकर सुबह शालीमार पहुंचेगी 18-19 अक्टूबर को भी सीमित सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, इन दिनों-कोलकाता हवाई किराया 80% तक ज्यादा करीब 6 से 8 हजार रुपए तक पहुंच गया है। प्रस्तावित ट्रेन रात में से रवाना होकर सुबह शालीमार पहुंचेगी। यात्री दिनभर पूजा पंडालों का दर्शन करअगले दिन रात में वापसी कर सकेंगे। यानी रात में सफर, दिनभर पूजा और रात में घर वापसी। इधर, त्योहारों में बिहार, यूपी, बंगाल और दक्षिण भारत जाने वाले लाखों यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने के लिए रेल मंडल ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर ट्रेनों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रांची-आनंद विहार का भी विस्तार आनंद विहार के बीच चल रही 02877 स्पेशल ट्रेन का विस्तार दिसंबर तक करने का प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे अधिकारियों कोउम्मीद है कि इस फैसले से दिल्ली मार्ग के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों के सीजन में कन्फर्म टिकट आसान हो जाएगा। बिहार समेत कई शहरों से कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है जोर
रेल मंडल ने 13 प्रमुख रूटों पर नई ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव भेजा है। इनमें हटिया से पूर्णिया कोर्ट (वाया गोमो, गया, पटना), हटिया से आरा (वाया गोमो,गया, सासाराम), हटिया से गोरखपुर और हटिया से जयनगर के रूट शामिल हैं, जिससे बिहार और पूर्वांचल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके अलावा सेहैदराबाद, बनारस और मुंबई (एलटीटी) के लिए भी नई ट्रेनें प्रस्तावित हैं, ताकिदक्षिण और पश्चिमी भारत की यात्रा सुगम हो सके। बोर्ड से मंजूरी के बाद जारी होगी समय सारिणी: सीनियर डीसीएम
रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने कहा कित्योहारों के समय कई ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इसे देखते हुए विभिन्न जगहों के लिए कई ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें स्वीकृत होने की संभावना है। ये ट्रेनें दुर्गापूजा से छठ के कुछ दिन बाद तक चलेंगी। बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलनेके बाद ही समय-सारिणी व बुकिंग की आधिकारिक तारीखें जारी की जाएंगी। बिहार, यूपी, बंगाल और दक्षिण भारत जानेवाले लाखों यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा।
वेटिंग से राहत का मास्टर प्लान:रांची रेल मंडल ने बोर्ड को भेजा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव, कन्फर्म सीटें उपलब्ध कराने की तैयारी
