Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'व्याकुल राहुल गांधी सुपर फर्जीवाड़ा करने लगे हैं':गिरिराज सिंह बोले- सत्ता के लिए झूठा माहौल बना रहे हैं, फर्जी वीडियो के लिए रेलवे को केस करना चाहिए


बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए ट्रेन में भीड़, घुटन और बेबसी पर सवाल उठाए थे। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि वो खुद फर्जी हैं, इसलिए फर्जी वीडियो जारी करते हैं। रेलवे ने इसका खंडन किया है। राहुल गांधी फर्जी काम करना बंद करें, यह नरेंद्र मोदी जी को बदनाम करने के लिए पहले झूठ बोलते हैं, अब सुपर फर्जीवाड़ा करने लगे हैं। मैं तो कहूंगा कि राहुल गांधी ने जो यह काम किया है, इसके लिए सोशल मीडिया अकाउंट को फ्रिज किया जाए‌। रेलवे की ओर से राहुल गांधी पर केस किया जाए। ‘सत्ता के लिए झूठा माहौल बना रहे हैं’ गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति का मृत्यु होगा तो थाने में केस कैसे नहीं होगा। राहुल गांधी व्याकुल हैं, सत्ता पाने की होड़ में देश में झूठा माहौल बना रहे हैं। भ्रम फैला रहे हैं, यही उनका काम है। फर्जी वीडियो जारी करके देश में भ्रम फैलाने का काम करते हैं। स्लोवाकिया में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि 32 देश ने पहले भी नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान दिया है। यह भारत के वैभव का सम्मान है, भारत के डेढ़ सौ करोड़ जनता का सम्मान है। मोदी जी भारत के उस सम्मान के प्रतीक हैं। कौन क्या बोलता है, टुकड़े-टुकड़े क्या बोलता है‌, इससे मतलब नहीं है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है और उसके प्रतीक मोदी जी हैं। राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा था बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए रेलवे और सरकार पर जोरदार तंज कसा था। राहुल गांधी ने कहा था कि इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं, जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफर तक नहीं दे सकती। चुनाव के वक्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतजाम कर लेती है। परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है भीड़, घुटन, और बेबसी। इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती। पर मैं वादा करता हूं हम यह आवाज उन बहरे कानों तक पहुंचाएंगे। रेलवे ने किया खंडन राहुल गांधी के इस ट्वीट का ECR रेलवे ने खंडन किया है। रेलवे ने ट्वीट कर कहा है कि उक्त घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है। यह भी स्पष्टतया बताना है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु से संबंधित कोई भी सूचना किसी भी स्रोत से नहीं है। कृप्या ऐसे किसी भी अफवाह-भ्रम को न फैलाएं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles