Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शरारती तत्वों की हरकत से मची अफरा-तफरी:चतरा में नाले में रासायनिक तेल डालकर लगाई आग, नाले से उठीं ऊंची लपटें


चतरा के टंडवा प्रखंड स्थित कामता गांव में देर रात गांव के बीचों-बीच बहने वाले नाले में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते नाले से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। काला धुआं आसमान में फैल गया। जानकारी के अनुसार अज्ञात शरारती तत्वों ने नाले में अत्यधिक ज्वलनशील रासायनिक तेल डालकर उसमें आग लगा दी थी। जिससे आग तेजी से फैल गया। आग की लपटें नाले के किनारे बसे घरों की ओर बढ़ने लगीं, जिससे ग्रामीणों के बीच दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू घटना की जानकारी प्रखंड कर्मी परवेज अंसारी ने टंडवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए बीडीओ ने तुरंत एक्शन लिया। एनटीपीसी प्रबंधन से संपर्क कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजा। दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। उनकी तत्परता से नाले के किनारे स्थित कई घर आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। इस खतरनाक हरकत को अंजाम देने वाले अज्ञात शरारती तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles