Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:सुपौल में विरोध करने पर मारपीट कर बेहोश करने की शिकायत, घर के पीछे बाड़ी में मिली


सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर बुलाने, जबरन दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट कर बेहोश कर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों ने जदिया थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। रात में घर से गायब मिली किशोरी, तीन बजे बाड़ी में मिली परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। परिवार के लोग जब करीब रात डेढ़ बजे घर पहुंचे तो देखा कि किशोरी अपने कमरे में मौजूद नहीं थी। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों में तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद रात करीब तीन बजे किशोरी घर के दक्षिण दिशा में स्थित बाड़ी में बेहोशी की हालत में मिली। अस्पताल में होश आने के बाद बताई पूरी बात परिजन तुरंत किशोरी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान जब किशोरी को होश आया तो उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसे फोन कर घर के पीछे बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने शादी करने की बात कहकर उसके साथ जबरदस्ती की। किशोरी का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन जदिया थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आवेदन दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़िता नाबालिग है और उसके साथ गंभीर अपराध किया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि घटना से परिवार सदमे में है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस कर रही आरोपों की जांच मामले को लेकर जदिया थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों से आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में पीड़िता की सुरक्षा और आवश्यक मेडिकल प्रक्रिया भी पूरी कराई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles