Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शादी से 8 दिन पहले युवती की मिली लाश:गुमला में सोमवार को शादी का कार्ड भी बांटा था, प्रेमी के दबाव में सुसाइड करने की आशंका


गुमला में एक युवती का शव मंगलवार को उसके घर के आंगन में कटहल के पेड़ से बने फंदे से लटका मिला। घटना बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सेरका सियारटोली की है। युवती की आठ दिनों बाद शादी तय हो चुकी थी और वो खुश भी थी। इधर, मृतका के परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि प्रेमी के दबाव की वजह से उसने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पूनम ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की: परिजन
मृतका की पहचान 30 वर्षीय पूनम कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, यह प्रेम प्रसंग का मामला है। मृतका के परिजन प्रीतम खेरवार ने पुलिस को बताया कि पूनम ने प्रेम प्रसंग के चलते खुदकुशी की है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया है। पूनम की शादी 29 अप्रैल को परसा बस्ती निवासी देवेंद्र खेरवार से तय हुई थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिसमें 26 अप्रैल को लगन पान और 28 अप्रैल को मड़वा की रस्म होनी थी। पूनम ने सोमवार को गुमला में अपने परिचितों को शादी का कार्ड भी दिया था। प्रेमी से रात में भी फोन पर हुई थी बात
परिजनों ने बताया कि पूनम किसी अन्य लड़के से फोन पर बात करती थी। घटना से पहले रात में भी उसकी फोन पर बात हुई थी। इसी दबाव में सुबह वह अचानक घर से निकली और आंगन में फांसी लगा ली। मृतका की भाभी और सेरका पंचायत की मुखिया जय मंत्री कुमारी ने बिशुनपुर थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने युवती के फोन को ट्रेस करने और इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles