Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शाहनवाज हुसैन बोले- इस्लाम में शराब 'हराम':शराबबंदी के पक्षधरों को जनता नहीं करेगी माफ; राहुल गांधी पर देश की छवि खराब करने का आरोप


मुजफ्फरपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन पहुंचे। यहां ये शहरी क्षेत्र में एक इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने शराबबंदी को लेकर एक टिप्पणी की। इफ्तार के बाद पत्रकारों से बातचीत में शाहनवाज हुसैन ने पहले शराब के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में शराब ‘हराम’ है और यह स्वास्थ्य व मस्तिष्क दोनों को नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने चुनाव के समय शराब की नदियां बहाने की बात की थी, जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। शराबबंदी के पक्ष में रहने पर जनता माफ नहीं करेगी हालांकि, बयान देते-देते भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “जो लोग शराबबंदी के पक्ष में रहेंगे, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।” यह टिप्पणी ‘स्लिप ऑफ टंग’ प्रतीत होती है, क्योंकि वह शराबबंदी का समर्थन कर रहे थे। इस बयान ने एनडीए के भीतर विरोधाभास पैदा कर दिया है। बता दें कि जीतन राम मांझी शराबबंदी पर सवाल उठा रहे हैं। उनका तर्क है कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ नाम की है और गरीब वर्ग इसके कारण जेलों में बंद है। वह खुलकर इसकी समीक्षा की मांग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी अभी भी ‘पूर्ण शराबबंदी’ पर अडिग है। जेडीयू ने साफ कर दिया है कि बिहार में शराबबंदी का फैसला वापस नहीं होगा। राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मोदी का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगी है। देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया आज शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि साजिशें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर हो रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस की पूरी टीम पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया। हुसैन ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे कृत्यों के लिए राहुल गांधी और संबंधित नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। विवाद हाल ही में एक एआई (AI) आधारित कार्यक्रम और गलगोटिया यूनिवर्सिटी से जुड़े एक मामले के बाद गरमाया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक खबर में दावा किया गया था कि एक आविष्कार के संबंध में दिए गए बयानों को चाइना न्यूज ने गलत तरीके से पेश किया था। कांग्रेस ने केंद्र सरकार और संबंधित संस्थानों पर जमकर हमला बोला था। इसी के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशी ताकतों और चीन की मीडिया के साथ मिलकर देश को बदनाम करने का एजेंडा चला रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles