Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शाहपुर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी का पद खाली


भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का पद पिछले शुक्रवार से ही रिक्त पड़ा है। पद रिक्त पड़ने के कारण नगर क्षेत्र में नपं में सैरात बंदोबस्ती, योजनाओं का कार्यान्वयन सहित अन्य विकास कार्य जैसे बुनियादी सेवाएं प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी पद रिक्त पड़ने से जरूरी कार्य भी नहीं हो रहे है। मालूम हो कि तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी नेशात आलम को नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा शाहपुर अंचल क्षेत्र में 100 बेड का अस्पताल एवं प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृति मामले में सामने आए लापरवाही में ज्ञापांक 930, 20 मार्च 2026 को अधिसूचना जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles