शिवहर जिले ने शिकायतों के समाधान में बिहार में चौथा स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक प्राप्त 95.02 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। यह उपलब्धि पंचायत और नगर निकाय स्तर पर लगाए जा रहे सहयोग शिविरों के कारण संभव हुई है, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने या शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ रहा है। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के नेतृत्व में चल रही सतत निगरानी के कारण शिकायतों के समाधान की गति में तेजी आई है। राज्य स्तरीय रैंकिंग में गोपालगंज पहले, सारण दूसरे और शेखपुरा तीसरे स्थान पर है, जबकि शिवहर ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। 3.9 लाख आवेदन हुए प्राप्त राज्यभर में सहयोग शिविरों के माध्यम से कुल 3 लाख 9 हजार 919 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 91 प्रतिशत से अधिक मामलों का समाधान किया जा चुका है। अधिकारियों की सक्रियता और नियमित समीक्षा ने निष्पादन दर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन सहयोग शिविरों में आय, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, बिजली कनेक्शन, बिजली बिल सुधार, जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाओं से जुड़े मामलों का निपटारा किया जा रहा है। सरकार ने मामलों के समाधान के लिए एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित की है। यदि किसी आवेदन पर समय पर कार्रवाई नहीं होती है, तो संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई करने का प्रावधान है। प्रत्येक आवेदन की बारीकी से हो रही निगरानी जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया कि प्रत्येक आवेदन की बारीकी से निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है। नागरिक सहयोग पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
शिकायतों के समाधान में शिवहर ने चौथा स्थान किया हासिल:95.02 प्रतिशत मामलों का किया निपटारा, राज्यभर में 3.9 लाख आवेदन हुए प्राप्त