![]()
शिक्षक दिवस के अवसर पर मंधनियां पंचायत के आदिम जनजाति परिवारों के बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण राजेन्द्र भारती ने किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए राजेंद्र भारती के कहा कि वितरण का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना था। ज्ञात हो कि राजेंद्र भारती ने विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी अपने निजी खर्च से बच्चों को कलम, कॉपी,स्लेट,पेंसिल,रब र,कटर समेत अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई है। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।इस दौरान उन्होंने आदिम जनजाति परिवारों से एसआईआर से संबंधित आवश्यक कागजात,जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र जल्द जमा करने की अपील की,ताकि संबंधित प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।कार्यक्रम में नारायण यादव,अजय प्रसाद केसरी,उपेंद्र कुमार भोक्ता,मुकेश भोक्ता,संजय कुमार भोक्ता,पिंटू गंझू,सरहुल गंझू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
शिक्षक दिवस पर आदिम जनजाति के बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
