Thursday, July 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिक्षामंत्री के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं-छात्रों का प्रदर्शन:बेतिया में सरकार के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस बल तैनात


बेतिया में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं और छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाएं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और हाल के घटनाक्रमों ने छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। मामलों की जांच हो,दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा से जुड़े गंभीर मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया, जिससे युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तख्तियां और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के हितों की आवाज उठाती रही है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने, छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न,आंदोलन की तैयारी प्रदर्शन के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles