Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर में तेज आंधी के साथ बारिश:जगह-जगह जलजमाव, आवाजाही रुकी; शादी-विवाह में आई परेशानी, गर्मी से राहत मिली


शिवहर जिले में सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे, जो बारिश का संकेत दे रहे थे। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई, जिससे पूरा इलाका प्रभावित हुआ। यह समय शादी-विवाह के आयोजनों का है। लगातार हो रही बारिश से लोगों की तैयारियों पर असर पड़ा है। जिन घरों में बारात आनी है या अन्य मांगलिक कार्यक्रम निर्धारित हैं, वहां आयोजकों में चिंता देखी जा रही है। खुले मैदानों या टेंट में होने वाले कार्यक्रम विशेष रूप से प्रभावित हुए हैं। सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई
बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आवागमन बाधित हुआ है। बाजारों में भी भीड़ कम देखी गई, और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम के इस बदलाव से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर शादी-विवाह जैसे आयोजनों में व्यवधान आने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जिसके मद्देनजर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles