Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर में नशा मुक्त सप्ताह अभियान शुरू:अधिकारियों और कर्मियों ने ली सामूहिक शपथ


शिवहर में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर “नशा मुक्त सप्ताह” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। बुधवार को शुरू हुआ यह अभियान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) तथा सामाजिक सुरक्षा निदेशालय (समाज कल्याण विभाग, बिहार) के निर्देश पर 26 जून 2026 तक जिलेभर में चलेगा। अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में एक सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न विभागों के कर्मियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ब्रज भूषण कुमार ने किया। जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प शपथ लेते हुए उपस्थित लोगों ने कहा कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ, नशीले पदार्थ और शराब का सेवन नहीं करेंगे। उन्होंने अपने परिवार, समाज और कार्यस्थल को नशा मुक्त बनाने तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सहायक निदेशक ब्रज भूषण कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष अभियान का मुख्य विषय “नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान” रखा गया है। जन-आंदोलन बनाने में सहयोग करने की अपील की ब्रज भूषण कुमार ने जोर दिया कि नशामुक्त समाज के बिना विकसित भारत की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, विद्यालयों, तकनीकी संस्थानों और महादलित टोलों में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, रैली, वाद-विवाद प्रतियोगिता और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और मीडिया कर्मियों से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles