Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर में EV चार्जिंग स्टेशन से पहले पार्किंग की मांग:चैंबर अध्यक्ष ने उठाई आवाज, व्यापारियों को होगा फायदा, यातायात भी सुधरेगा


शिवहर जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। इसी बीच, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं शिवहर अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि रमाकांत प्रसाद गुप्ता ने शहर में समुचित पार्किंग व्यवस्था की मांग उठाई है। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से स्पष्ट कहा है कि ईवी चार्जिंग स्टेशन से पहले पार्किंग की व्यवस्था की जाए। रमाकांत प्रसाद गुप्ता ने समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, सांसद लवली आनंद, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और नगर परिषद सभापति राजन नंदन सिंह से शहर के दो से तीन प्रमुख स्थानों पर पार्किंग स्थल विकसित करने का आग्रह किया है। वाहन चालक सुरक्षित तरीके से अपने वाहन खड़े कर सकेंगे
उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित होटल, ढाबा, शॉपिंग मॉल, मल्टीलेवल पार्किंग, परिवहन केंद्र और अन्य व्यावसायिक परिसरों में प्राथमिकता के आधार पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर चर्चा हुई थी। चैंबर अध्यक्ष का तर्क है कि यदि शहर में पहले व्यवस्थित पार्किंग बनाई जाए और वहीं ईवी चार्जिंग पॉइंट भी स्थापित किए जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालक सुरक्षित तरीके से अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। वे निर्धारित शुल्क पर चार्जिंग करा पाएंगे और निश्चिंत होकर बाजार में खरीदारी भी कर सकेंगे। यातायात व्यवस्था सुधरेगी और ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी
गुप्ता ने कहा कि ऐसी एकीकृत व्यवस्था से वाहन चोरी की आशंका कम होगी, शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और बाहर से आने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ स्थानीय व्यापारियों को मिलेगा, जिससे शिवहर शहर आधुनिक और व्यवस्थित शहर की दिशा में आगे बढ़ेगा। रमाकांत प्रसाद गुप्ता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि ईवी चार्जिंग स्टेशन की योजना को पार्किंग व्यवस्था के साथ जोड़कर लागू किया जाए, ताकि इसका अधिकतम लाभ आम लोगों और व्यापार जगत दोनों को मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles