Thursday, August 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर में LPG की पर्याप्त उपलब्धता-DSO:अफवाहों से बचने की अपील की, कहा-बुकिंग के 4-5 दिनों के भीतर होम डिलीवरी


शिवहर में घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता श्री मेधावी ने आमजन से किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। एक प्रेस विज्ञप्ति में श्री मेधावी ने बताया कि जिले की सभी 20 गैस एजेंसियों को संबंधित तेल कंपनियों द्वारा मांग के अनुसार प्रतिदिन गैस की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरी उपभोक्ताओं को पिछले सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिनों बाद और ग्रामीण उपभोक्ताओं को 45 दिनों बाद नया सिलेंडर बुक करने की अनुमति है। इस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है। गैस बुकिंग के 4-5 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को एजेंसी पर भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। 06 अप्रैल 2026 तक जिले में 9720 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा चुकी है। उपभोक्ता शिकायतें दर्ज करा सकते हैं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए एक जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्यरत रहेगा। उपभोक्ता अपनी शिकायतें दूरभाष संख्या 06222-257060 और 06222-257061 पर दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करने के लिए उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा होटलों और गैस प्रतिष्ठानों की नियमित जांच भी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles