Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिवहर में SP के जनता दरबार में भीड़:जमीन विवाद, मारपीट सहित शिकायतों पर तुरंत एक्शन का निर्देश


शिवहर जिले में पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने सीधे एसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर उन्होंने गंभीरता से सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध और आपसी विवाद सहित पुलिस से जुड़े कई मामलों की शिकायतें प्राप्त हुईं। एसपी ने सभी फरियादियों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना। आम जनता को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी शैलेंद्र सिंह ने जोर देकर कहा कि आम जनता को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी पीड़ित की शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपराध या किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने साइबर अपराध से सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। जनता दरबार में कुछ मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि गंभीर मामलों की जांच संबंधित अधिकारियों को सौंपकर शीघ्र रिपोर्ट मांगी गई। फरियादियों ने एसपी से सीधे संवाद के इस अवसर की सराहना की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles