Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी के दौरे से पहले बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामले में 3 और गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के दौरे से पहले बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामले में 3 और गिरफ्तार

Suvendu Adhikari Baruipur Visit: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के दक्षिण 24 परगना जिले के दौरे से पहले बारुईपुर मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर 5 हो गयी है.

पुलिस पर हमला और रेल अवरोध मामले में भी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि बारुईपुर के सूर्यपुर में हुई घटना को लेकर कई अलग-अलग मामले दर्ज किये गये हैं. मॉब लिंचिंग मामले में पहले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. शुक्रवार रात 3 और आरोपियों को दबोच लिया गया. इसके अलावा पुलिस पर हमला और रेल अवरोध से जुड़े मामलों में भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

नये पुलिस आउटपोस्ट का उद्घाटन करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फिर शनिवार को बारुईपुर पहुंच रहे हैं. पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद इंद्रजीत मंडल के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद सूर्यपुर में नये पुलिस आउटपोस्ट का उद्घाटन करेंगे.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड के विरोध में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, लगे चोर-चोर के नारे, टीएमसी-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

दुष्कर्म-हत्या मामले के सभी आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

बालिका से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इनमें से एक आरोपी घटनास्थल पर सीन री-क्रियेट करने के दौरान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था. पुलिस का दावा है कि उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी. इस मुठभेड़ की भी जांच चल रही है. इस संबंध में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किये हैं.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर कांड : शुभेंदु अधिकारी ने डीजीपी से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट, कहा- कट्टरपंथी और देश विरोधी ताकतों ने भड़कायी हिंसा

4 जुलाई को नाबालिग का शव मिलने के बाद हुआ था बवाल

पिछले रविवार (4 जुलाई 2026) को सूर्यपुर में 12 वर्षीय बालिका का शव तालाब से बरामद हुआ था. आरोप है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी थी. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था. इसी दौरान संदेह के आधार पर स्थानीय युवक इंद्रजीत मंडल की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. बाद में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा था कि इंद्रजीत निर्दोष था. उन्होंने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था.

ये भी पढ़ें: बारुईपुर मुठभेड़ पर बोलीं कामदुनी आंदोलन की नेता मौसुमी कयाल- यह असुरों के संहार की शुरुआत

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles