Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शुभेंदु अधिकारी ने की रत्ना देवनाथ से मुलाकात, बोले- अभया के लिए लड़ी जायेगी साझा लड़ाई

शुभेंदु अधिकारी ने की रत्ना देवनाथ से मुलाकात, बोले- अभया के लिए लड़ी जायेगी साझा लड़ाई

Bengal Election: कोलकाता. नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पानीहाटी में अभया की माता तथा भाजपा प्रत्याशी रत्ना देवनाथ के घर जाकर उनसे मुलाकात की. शुभेंदु अधिकारी ने अभया के परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया. इस दौरान उन्होंने उन सभी लोगों से साथ आने की अपील की, जिन्होंने अभया आंदोलन में भाग लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ एवं महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आवाज उठाई थी.

सबूत मिटाने की हुई कोशिश

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक संरक्षण में पानीहाटी में अभया के शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया गया. महत्वपूर्ण सबूतों को मिटाने की कोशिश की गई. उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश पर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही सबूत नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. उन्होंने दावा किया कि इस घटना से जुड़े लोगों को बचाने के लिए कानूनी और राजनीतिक कदम उठाए गए, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विनीत को बचाने का मिला मेनका को ईनाम

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी उल्लेख किया कि विनीत गोयल को सुप्रीम कोर्ट में बचाने के लिए गई वकील मेनका गुरुस्वामी को तृणमूल द्वारा राज्यसभा सांसद बनाकर पुरस्कृत किया गया. नेता प्रतिपक्ष ने अभया के माता-पिता के संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि उनका यह आंदोलन केवल न्याय के लिए नहीं, बल्कि राज्य की हर महिला की सुरक्षा के लिए एक व्यापक लड़ाई है. उन्होंने पानीहाटी के जागरूक और शिक्षित नागरिकों से अपील की कि वे इस अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें और रिकॉर्ड मतों से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएं.

Also Read: बंगाल में पहचान की लड़ाई, भाजपा के ‘घुसपैठिये’ से ममता की ‘बंगाली अस्मिता’ का मुकाबला

The post शुभेंदु अधिकारी ने की रत्ना देवनाथ से मुलाकात, बोले- अभया के लिए लड़ी जायेगी साझा लड़ाई appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles