Tuesday, June 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा के श्यामा सरोवर पार्क में होली मिलन:रंग-गुलाल के साथ नेताओं-समाजसेवियों की मौजूदगी, सड़क सुरक्षा का संदेश, कल जिले भर में होली


शेखपुरा में मंगलवार को श्यामा सरोवर पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नगर परिषद के वार्ड सदस्य शाहबाज खान के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर सुनील कुमार, अरविंद कुमार, भाजपा नेता डॉ. शिवरतन मिश्रा, शिक्षक राजेश कुमार, सोनू कुमार, मंटू कुमार, राज किशोर प्रसाद, मुन्ना चौधरी, दिलीप चौधरी, सतपाल कुमार, विजय चौधरी, विजय दास, अरविंद कुमार, हरिओम, अधिवक्ता सच्चिदानंद यादव और राहवीर अरुण कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। वार्ड पार्षद शाहनवाज खान ने सभी जिलावासियों से हर्षोल्लास के साथ होली मनाने और आपसी पुराने विवादों को समाप्त कर एक-दूसरे को गले लगाने की अपील की। होली से जुड़ी तस्वीरें… अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में सम्मानित किया
समारोह में उपस्थित राहवीर अरुण कुमार ने लोगों से सड़क सुरक्षा का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल न चलाने और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाने की अपील की। गौरतलब है कि हाल ही में अरुण कुमार को सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुँचाने के उनके प्रयासों के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा अमिताभ बच्चन की उपस्थिति में सम्मानित किया गया था। होली मिलन के अवसर पर लोगों ने विभिन्न होली गीतों पर ठुमके लगाए, जिससे पूरा माहौल आनंदमय हो गया। जिले में कल आधी रात के बाद तड़के होलिका दहन का आयोजन किया गया। मंगलवार को एक दिन के विराम के बाद बुधवार को जिले भर में होली मनाई जाएगी। पर्व को लेकर पूरा जिला उत्साहित है और सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles