Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में खलिहान में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, 3 किसानों को हजारों का नुकसान; तीन नेवारी पुंज जले


शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के अरियरी गांव में सोमवार को एक खलिहान में आग लग गई। इस घटना में तीन किसानों के नेवारी के पुंज जलकर नष्ट हो गए। गांव से सटे उत्तर दिशा में स्थित खलिहान में रखे धान के खाली नेवारी के पुंज में अचानक आग लगी। तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से फैल गईं। तत्काल अग्निशमन केंद्र शेखपुरा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र शेखपुरा से दमकल दस्ता राहुल कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में अरियरी गांव के किसान मुकेश यादव, संजय यादव और ललेश यादव को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, लगभग 70 हजार रुपए की फसल संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने अपने मवेशियों के चारे के लिए नेवारी खरीदकर खलिहान में पुंज बनाकर रखा था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles