Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में दमाशों ने ईंट-पत्थर से ई-रिक्शा चालक को पीटा:गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर, बाहर मजदूरी करते हैं सारे भाई


शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के काजीचक गांव के समीप एक ई-रिक्शा चालक को दर्जन भर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा। बदमाशों ने ईंट-पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना में घायल युवक की पहचान केवटी थाना क्षेत्र के मिल्की चक गांव निवासी मो. इकराम के बेटे मो. साजिद अख्तर के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सहायता से उसे बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया। ई-रिक्शा चलाकर चलाता था परिवार घायल युवक की मां ने बताया कि साजिद गांव में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, जबकि उसके अन्य भाई बिहार से बाहर मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि साजिद बरबीघा बाजार से अपने गांव लौट रहा था, तभी काजीचक गांव के पास डोमा चौधरी के पुत्र सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बदमाशों ने पिटाई के दौरान ईंट-पत्थर से भी वार किए, जिससे साजिद बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो सभी बदमाश भाग निकले। इस संबंध में केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि घटना को लेकर लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles