Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में बाइकों की टक्कर, 2 युवक घायल:बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया, पावापुरी रेफर; ससुराल से लौटते समय हादसा


शेखपुरा में बुधवार शाम शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर सिरारी गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिरारी थाना के पीटीसी विजय पासवान के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय युवक को बेहोशी की हालत में सड़क से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरा घायल युवक बगल के पचना गांव का निवासी बताया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा से एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाए गए गंभीर घायल युवक की पहचान बरबीघा प्रखंड के पनयपुर गांव निवासी टुन्नी यादव के पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया। पुलिस पदाधिकारी विजय पासवान ने बताया कि घायल युवक लक्ष्मण कुमार लखीसराय स्थित अपने ससुराल से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पीएनबी शाखा के पास विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक अन्य बाइक ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles