Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में 55 बीघा फसल जली:पराली और शॉर्ट सर्किट से आग, 15 किसान प्रभावित, मुआवजे की मांग


शेखपुरा जिले में रविवार दोपहर बाद दो अलग-अलग अग्निकांडों में 15 किसानों की 55 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इन घटनाओं में किसानों को लगभग 27 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। अग्निशमन केंद्र के सब-ऑफिसर सौरव कुमार ने बताया कि अरियरी प्रखंड के कसार गांव के पश्चिम खंधा में 10 किसानों की 40 बीघा गेहूं की फसल आग की चपेट में आ गई। कसार के पंचायत समिति सदस्य रोहित राज के अनुसार, भगीरथ सिंह, विजेंद्र पंडित, राजी सिंह, शिव बालक यादव, कपिल पासवान, मुसाफिर पासवान, सच्चिदानंद प्रसाद, संतोष प्रसाद, अरुण सिंह और विलायती सिंह की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। धीरे-धीरे गेहूं के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया
रोहित राज ने बताया कि यह आग बगल के खेत में पराली जलाने के कारण फैली। पराली में लगी आग ने धीरे-धीरे गेहूं के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, कुसुंभा थाना क्षेत्र के देवले गांव के खंधा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में 5 किसानों की 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। विजय पासवान को लाखों का नुकसान हुआ
देवले गांव के किसान मिंटू नोनिया, गोपाल साव, संजय कुमार सिंह, शंकर पंडित और विजय पासवान को लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल दस्ता दोनों स्थानों पर पहुंच गया। हालांकि, तेज पछुआ हवा के कारण दमकलकर्मी जलती हुई फसलों को बचाने में सफल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने आसपास के खेतों में आग फैलने से रोक दिया। पीड़ित किसान और उनके परिवार के सदस्य इन घटनाओं से काफी मायूस हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles