Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शैक्षिक परिभ्रमण पर रवाना हुए स्कूली बच्चे

शैक्षिक परिभ्रमण पर रवाना हुए स्कूली बच्चे

सोनो. प्रखंड मुख्यालय सोनो स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सोनो और कन्या मध्य विद्यालय सोनो के छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए. इस परिभ्रमण के दौरान वे राजगीर, नालंदा, पावापुरी के ऐतिहासिक स्थलों को देख सकेंगे और उनके बारे में जानकारी लेंगे. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत उक्त परिभ्रमण दल को दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व राजेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दल में प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक दीपक शाही,पंकज राम, शिक्षिका लीना कुमारी,अर्चना कुमारी सहित विद्यालय के छात्र – छात्राएं शामिल थे.

The post शैक्षिक परिभ्रमण पर रवाना हुए स्कूली बच्चे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles