Home india शॉर्ट सर्किट से फूल दुकान में लगी आग:जमुई में टाउन थाना के...

शॉर्ट सर्किट से फूल दुकान में लगी आग:जमुई में टाउन थाना के पास घटना, सारा सामान जलकर राख

0
शॉर्ट सर्किट से फूल दुकान में लगी आग:जमुई में टाउन थाना के पास घटना, सारा सामान जलकर राख


जमुई शहर के व्यस्त इलाके में शुक्रवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण एक फूल की दुकान में आग लग गई। टाउन थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित इस दुकान में लगी आग से पूजा सामग्री, फूल-मालाएं और अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत बाल्टी और पानी के अन्य साधनों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। अन्य दुकानों को क्षति होने से बचाया स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। इससे आसपास की अन्य दुकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया, हालांकि तब तक फूल की दुकान का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग इतनी तेजी से फैलीं कि कुछ समझ में आने से पहले ही सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पुलिस ने मौके का लिया जायजा घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में डर का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version