Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

श्राबंती चटर्जी के पीए यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

श्राबंती चटर्जी के पीए यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Tollywood News: टॉलीवुड (बांग्ला फिल्म उद्योग) की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) और मैनेजर अर्घ्य मुखर्जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अर्घ्य मुखर्जी पर यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) के आरोप लगे हैं. सोमवार को पुलिस ने अर्घ्य को हावड़ा जिला अदालत में पेश किया, जहां उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

महिला की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

अर्घ्य मुखर्जी टॉलीवुड ऐक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी के लंबे समय तक पर्सनल असिस्टेंट और पीआर/मैनेजर रहे हैं. एक महिला ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: मजबूरी में करती थी TMC का प्रचार, बंगाल में सत्ता बदलते ही बदला श्राबंती चटर्जी का सुर, पार्थ चटर्जी पर किया बड़ा खुलासा

श्राबंती चटर्जी का कड़ा रुख

श्रीबंती के पीए की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने भी आरोपी मैनेजर के खिलाफ कड़ा रुख अपना लिया. उन्होंने अर्घ्य को अपनी टीम से दूर करने की घोषणा कर दी. साथ ही कहा कि कानून अपना काम करेगा. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles