Thursday, May 7, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क किनारे केमिकल भरे ड्रम में विस्फोट, चार बच्चे घायल

सड़क किनारे केमिकल भरे ड्रम में विस्फोट, चार बच्चे घायल

भांगड़ की घटना

संवाददाता, कोलकाता

सड़क किनारे रखे गये केमिकल से भरे ड्रम में मंगलवार शाम अचानक विस्फोट होने से चार बच्चे बुरी तरह झुलस कर घायल हो गये. घटना दक्षिण 24 परगना के भांगड़ थाना क्षेत्र के खड़गाछी की है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी की स्थिति व्याप्त हो गयी. सभी झुलसे बच्चों को एमआर बांगुर अस्पताल ले जाया गया. घायलों में से तीन की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. दो बच्चों का शरीर 50 प्रतिशत झुलस गया, जबकि तीसरा बच्चा 15 प्रतिशत तक झुलसा गया है. चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है, कैसे हुआ हादसा: पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि कुछ दिनों से भांगड़ थाना क्षेत्र में स्थित कैनिंग विधानसभा क्षेत्र के घटकपुकुर से मध्य खड़गाछी तक सात किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मत का काम चल रहा था. मंगलवार दोपहर को उस सड़क पर करीब 200 लीटर लाइट डीजल ऑयल से भरा एक ड्रम रखा था. मंगलवार शाम को 8 से 10 साल के चार बच्चे ड्रम के पास खेल रहे थे. अचानक ड्रम तेज आवाज के साथ फट गया. धमाके की तीव्रता इतनी थी कि चार बच्चे बुरी तरह झुलस गये. जलने का दर्द बर्दाश्त न कर पाने पर एक बच्चा पास के तालाब में कूद गया. इधर, इस विस्फोट के कारण पास की एक दुकान में आग लग गयी. कोलकाता पुलिस के विशेषज्ञों की टीम ने किया दौरा: इधर, इस धमाके के बाद स्थानीय लोगों ने सभी बच्चों को स्थानीय नलमुरी ग्रामीण हॉस्पिटल ले गये. वहां से सभी की हालत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता के एमआर बांगुर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया. फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्रित किये. कोलकाता पुलिस की डॉग स्क्वॉड की टीम को भी धमाके की वजह जानने के लिए मौके पर भेजा गया.

केमिकल्स में आग लगी कैसे, इसकी हो रही जांच

इस घटना को लेकर, स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि, सड़क की मरम्मत के काम के लिए बिना सेफ्टी उपाय किये आग पकड़ने वाली चीजें खुली सड़क पर क्यों छोड़ी गयी थीं. इधर, इस घटना के बाद फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग लगने से जुड़े कारणों की जांच में जुट गयी है. आग कैसे लगी, इससे जुड़े संबंधित कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles