Tuesday, April 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

घाघरा. घाघरा थाना के सहिजाना कुंबाटोली निवासी 40 वर्षीय संजय उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, वहीं मोटरसाइकिल पर उसके साथ सवार 32 वर्षीय बलराम गोप गंभीर रूप से घायल है. संजय व बलराम घाघरा बाजार से सामान लेकर घर वापस लौट रहे थे, तभी महतो मोड़ के समीप सामने से आ रहे टेंपो से टक्कर हो गयी. घटना में दोनों सड़क पर गिर कर घायल हो गये. घटना के बाद टेंपू चालक वहां से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय उरांव को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल बलराम गोप को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मंगलवार को सदर अस्पताल गुमला में मृतक संजय उरांव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

बाइक की टक्कर से महिला घायल

कामडारा. डाढ़ालंगा निवासी 60 वर्षीय कौशल्या देवी अज्ञात बाइक की टक्कर से घायल हो गयी. घायल का इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. कौशल्या देवी बाजार करने के लिए बकटोली बाजार गयी थी. वापस लौटने के क्रम में सामने से आ रही एक बाइक ने टक्कर मार दी.

The post सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles