Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:सुपौल में पोस्टमॉर्टम के लिए शव लाया गया, पत्नी और दो बेटियों का बुरा हाल


सुपौल में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की नेपाल के न्यूरो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल लाया गया। मृतक की पहचान बसबिट्टी निवासी राम चन्द्र कामत के बेटे रणधीर कामत(32) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। पत्नी और दो छोटी बेटियों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रणधीर कामत अपनी नानी के घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बलाह और नुनुपट्टी के बीच सड़क पर वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल रणधीर को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल पहुंचाया। गंभीर हालत में नेपाल किया गया था रेफर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी रही। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए नेपाल स्थित न्यूरो अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे बेहतर इलाज की उम्मीद में नेपाल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4 साल पहले हुई थी शादी इसके बाद परिजन शव लेकर सुपौल पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि रणधीर की शादी करीब चार वर्ष पहले त्रिवेणीगंज में हुई थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटी बेटियां हैं। हादसे में घायल होने के बाद परिजन लगातार उसके इलाज में जुटे रहे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सदर थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles