Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सपा प्रवक्ता की टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश:गोपालगंज में FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी


गोपालगंज। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पूरे देश के साथ-साथ गोपालगंज जिले में भी ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है। इस बयान के विरोध में ब्राह्मण समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और प्रवक्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रवक्ता राजकुमार भाटी की इस टिप्पणी के बाद जिले का राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। ब्राह्मण समाज के विभिन्न वर्गों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। कुंठित मानसिकता के शिकार ‘परशुराम जयंती सेवा समिति’ के संयोजक विजय तिवारी ने इस विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने प्रवक्ता की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी ओछी टिप्पणी करने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से कुंठित मानसिकता का शिकार है। तिवारी ने प्रवक्ता के जन्म और संस्कारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग केवल वही कर सकता है जिसमें मर्यादाओं का अभाव हो। सोशल मीडिया पर बयान की निंदा बयान के सार्वजनिक होते ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज के युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग ने बैठकें शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर भी इस बयान की जमकर निंदा की जा रही है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को दिशा देने का काम किया है, लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोग जातिगत विद्वेष फैला रहे हैं। समिति ने निर्णय लिया है कि आपसी सहमति के बाद सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विरुद्ध संबंधित थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे नेताओं पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। वायरल वीडियो पांच मई का बता दें कि। राजकुमार भाटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पांच मई का बताया जा रहा है। राजकुमार भाटी ने पांच मई को दिल्ली के जवाहर भवन में ‘जाति और साम्प्रदायिकता के विषाणु’ नाम की एक पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में भाषण दिया था।नइसी दौरान उन पर ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles