Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर-खगड़िया रेलवे रूट पर मिला युवक का शव मिला:तीन दिन पहले घर लौटा था, अनहोनी की आशंका; भाई ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग


समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के रोसरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। मृतक की पहचान पुरानी चौक निवासी मुन्ना पूर्वे के पुत्र कृष्ण कुमार पूर्वे(22) के तौर पर हुई है। घटना रेलवे गुमटी 18 सी के पास की है। दुश्मनी से परिवार का इनकार भाई सोनू कुमार ने बताया कि कृष्ण पटना में रहता था। होटल के कारोबार से जुड़ा हुआ था। 3 दिन पहले ही गांव लौटा था। रविवार देर रात पुलिस से सूचना मिली कि ट्रैक किनारे एक शव पड़ा है। मृतक के पास से एक मोबाइल मिला है, जिसमें आपका नंबर है। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। डेड बॉडी मेरे भाई की थी। किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हालांकि अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस इस मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच करें कि आखिर उनके भाई की हत्या की गई है या यह हादसा है। सिर के पास चोट लगी हुई है। पैर में भी खरोंच है। इसके अलावा शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं है। पुलिस ने जांच की बात कही वहीं, इस संबंध में रोसरा डीसीपी संजय सिन्हा ने बताया कि पहली नजर में यह मामला हादसा लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। परिवार की ओर से अभी आवेदन नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles