समस्तीपुर में सोशल मीडिया पर गांव की लड़की को लेकर गलत टिप्पणी करना एक युवक को भाड़ी पड़ गया। लड़की के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की। इसके बाद गले में कुत्ते का पट्टा पहनाकर गांव में घुमाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा चंदौली गांव की है। पेड़ से बांधकर पीटा, गांव में घुमाया प्रिंस ने एक सप्ताह पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर गांव की एक लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन भड़क गए रविवार को रास्ते में उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पेड़ से बांध दिया। इसके बाद जमकर पिटाई कर दी है। इस दौरान गांव के लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रिंस नशे का आदी है। दिन भर इधर-उधर भटकता रहता है। हॉकी-स्टीक से पिटाई वीडियो में मारपीट के दौरान तीन चार लोग डंडा और हॉकी स्टीक से पिटाई करते हुए नजर आ रहे। इस दौरान एक शख्स हाथ में स्टील का हथौड़ा लिए दिख रहा है, जो घुटने पर वार करता है। पूछता है कि किसके कहने पर तुमने इस तरह की हरकत की है। उसका नाम बताओ नहीं तो गोली मार देंगे। पास खड़े से युवक से कहता है कि पिस्टल लेकर आओ। काफी देर बाद गांव के लोगों की भीड़ जुटने पर माफीनामा लिखवाया गया। जिसके बाद उसे छोड़ा गया। दोनों से पक्ष से मामला दर्ज ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया पर लड़की को लेकर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर प्रिंस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें आईटी एक्ट की धारा लगाई गई है। वहीं, प्रिंस के आवेदन पर गांव के ही प्रवीण चौधरी समेत कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया है। सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी गई है आरोप है की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई है। गले में कुत्ते का पट्टा भी डाला गया है। दोनों ओर से मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। वरीय पदाधिकारियों को जानकारी दी गई है। आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर में पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई:कमेंट करने पर लड़की वालों ने पकड़ा, हथौड़ा-डंडा से पीटा; कुत्ते का पट्टा पहनाकर गांव में घुमाया