समस्तीपुर शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए नगर निगम प्रशासन में नई पहल की है। इसके लिए वॉलिंटियर्स को तैनात किया है। वॉलिंटियर्स यातायात पुलिस के साथ ही सड़कों पर तैनात होंगे, जो शहर में लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा दिलाएंगे। वॉलिंटियर्स की व्यवस्था आज से शहर में लागू हो रही है। पहले चरण में स्टेशन रोड में वॉलिंटियर्स तैनात होंगे। शहर के गांधी स्मारक स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम वॉलिंटियर्स को वर्दी और परिचय पत्र दिया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम ने कहा कि शहर में यातायात पुलिस भी तैनात है। इसके बावजूद लोग जाम से परेशान रहते हैं । शहर में जाम वाले सड़कों पर तैनात होंगे वॉलिंटियर्स जिला प्रशासन की बैठक के बाद वॉलिंटियर्स लगाने की बात हुई थी। जिसको देखते हुए नगर निगम ने पहले चरण में 20 वॉलिंटियर्स को तैनात किया है। जो शहर में जाम वाले सड़कों पर तैनात होंगे । लोगों को इस दौरान यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह देंगे। ताकि शहर में जाम नहीं लगे। अभियान सफल रहा, तो आने वाले दिनों में और भी वॉलिंटियर्स की तैनाती की जाएगी। जिसे शहर के अन्य विभिन्न क्षेत्रों में लगाया जाएगा। प्रथम चरण में यह वॉलिंटियर्स शहर के स्टेशन रोड में लगाए जाएंगे, जहां अधिकतर समय जाम लगा रहता है। नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने बताया कि शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए प्रथम चरण में 20 वॉलिंटियर्स लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर में विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिसकी मॉनिटरिंग यातायात थाने से की जाएगी। यहां पर हमेशा कर्मी तैनात होंगे, जो निगरानी रखेंगे कि शहर के किस इलाके में अभी जाम लगा हुआ है, तो तुरंत वहां पर यातायात पुलिस और वॉलिंटियर्स को भेजा जाएगा और लोगों को जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी। आने वाले दिनों में और भी वॉलिंटियर्स को तैनात किया जाएगा , ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। वॉलिंटियर्स को वर्दी और आई कार्ड वितरण के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, वार्ड आयुक्त सुजय कुमार, प्रदीप कुमार शिवे, अमित कुमार मुन्ना, अमित कुमार गुंजन सुमित बड़ी संख्या में वार्ड आयुक्त और समाज से भी उपस्थित थे।
समस्तीपुर में यातायात पुलिस के साथ वॉलिंटियर्स भी होंगे तैनात:जाम से मुक्ति के लिए नगर निगम की पहल, आज से नई व्यवस्था होगी लागू