Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में हत्या की नीयत से पहुंचा युवक गिरफ्तार:ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई की, बैग से कट्टा बरामद; आरोपी निकला पॉलिटेक्निक का छात्र, तीन साथी फरार


समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में हत्या की नीयत से पहुंचे चार युवकों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके तीन साथी मौके से फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है। यह घटना टभका गांव में हुई, जहां गौरव कुमार मजदूरों के साथ धान की रोपनी का काम करा रहे थे। इसी दौरान चार हथियारबंद युवक वहां पहुंचे और उन्हें गोली मारने की धमकी देने लगे। अचानक हथियारबंद युवकों को देखकर खेत में काम कर रहे मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गौरव कुमार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तीन युवक भाग निकले, जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और बाद में सूचना मिलने पर पहुंची विभूतिपुर थाना पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार आरोपी निकला पॉलिटेक्निक का छात्र, बैग से कट्टा बरामद पुलिस ने गिरफ्तार युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक कट्टा (पिस्तौल) बरामद हुई। युवक को घायल अवस्था में पुलिस अभिरक्षा में विभूतिपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अभिरक्षा में होने के कारण अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस उसके पूरे नाम, पते और आपराधिक पृष्ठभूमि का सत्यापन कर रही है। आरोपी के फरार तीनों साथियों की तलाश में जुटी पुलिस विभूतिपुर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को अपने कब्जे में लिया। उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है।
गिरफ्तार युवक का पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। उसके तीन फरार साथियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस उद्देश्य से गांव पहुंचे थे और घटना के पीछे क्या वजह थी। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से आया और क्या उनका किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles