Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में 6 घंटे तक बिजली कटेगी:शीतलपट्‌टी चौक से पेठिया गाछी सैदपुर तक मेंटेनेंस का काम होगा; 11 हजार KV तार को बदला जाएगा


समस्तीपुर के अलग-अलग इलाकों में आज(14 अप्रैल 2026) को करीब 6 घंटे तक बिजली कटेगी। टाउन-1 फीड सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान शीतलपट्‌टी चौक से पेठिया गाछी सैदपुर तक मेटेंनेंस का काम होगा। कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार ने बताया कि बेझाडीह पंचायत में भी शटडाउन का असर होगा। 11 हजार केवी तार को बदला जाएगा। जर्जर पोल और तार की भी मरम्मती की जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या न हो। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी की व्यवस्था कर लें। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles