Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

समारोह में मेधावियों छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

समारोह में मेधावियों छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

सारवां. पीएम श्री उच्च विद्यालय पहारिया में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान में युवा समाजसेवी टीम की ओर से भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया. इस अवसर पर युवा समाजसेवी विकास राउत के साथ प्रधानाध्यापक हरिवंश पोद्दार, अध्यक्ष मनोज वर्मा, अभय कुमार, रवि कुमार, लक्ष्मीकांत तिवारी, पलक धारी, शुभम, हिमांशु वर्मा एवं ऋषभ कुमार उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने विद्यालय के मैट्रिक टॉपर अंकित कुमार राउत एवं साधना कुमारी को शील्ड देकर सम्मानित किया. इसके अलावा सफल विद्यार्थियों में मुस्कान कुमारी, दुर्गा कुमारी, सुगंधा प्रिया, अनुराधा कुमारी, सोनी कुमारी, विद्या भारती, उत्तम वर्मा, शुभम कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान कक्षा 4 से 9 तक के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया गया. वक्ताओं ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए उनके योगदान की सराहना की. साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया.

The post समारोह में मेधावियों छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles