Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सम्मेलन में पीएएस ने बढ़ाया बोकारो का मान


सिटी रिपोर्टर | बोकारो पेंटिकॉस्टल स्कूल को सीबीएसई और अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन की संयुक्त पहल इनोवेशन एजुकेशन कॉन्क्लेव-2026 में देश के चुनिंदा विद्यालयों के साथ भाग लेने का अवसर मिला। चार दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय सम्मेलन 22 से 25 जून तक अगस्तया क्रिएटिविटी कैंपस में आयोजित हुआ। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद के नेतृत्व में कक्षा 10 की छात्राएं नाओमी एडेल प्रसाद और जैनब आयशा ने सम्मेलन में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। देशभर से चयनित 98 विद्यार्थियों और 48 प्राचार्यों व शिक्षाविदों ने इसमें भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा को अनुभवात्मक अधिगम, नवाचार, प्रयोग और खोजपरक सोच से जोड़ना था। प्रतिभागियों ने विज्ञान प्रयोगशाला, गणित एवं डिज़ाइन स्टूडियो, प्रकृति अध्ययन, मॉडल निर्माण और खगोल विज्ञान जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर सीखने के नए तरीके समझे। इस दौरान अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के संस्थापक रामजी राघवन ने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, रचनात्मकता और नवाचार आधारित शिक्षा का संदेश दिया। वहीं, सीबीएसई के अधिकारियों और देशभर से आए शिक्षाविदों के साथ विचार-विमर्श से नई शैक्षिक अवधारणाओं की जानकारी मिली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles