Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरकारी वाहन की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा:उत्पाद विभाग ने 118 लीटर शराब किया जब्त, चालक गिरफ्तार


किशनगंज में सरकारी वाहन की आड़ में शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य तस्कर फरार हो गया। कुल 118.48 लीटर शराब जब्त की गई है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक सरकारी विभाग से जुड़ी गाड़ी का इस्तेमाल शराब तस्करी के लिए किया जा रहा है। इसी जानकारी के आधार पर रामपुर (खगड़ा) उत्पाद जांच चौकी पर विशेष निगरानी रखी गई। पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक सफेद स्कॉर्पियो ने चेकपोस्ट देखकर अचानक वापस भागने का प्रयास किया, जिस पर टीम को संदेह हुआ। उत्पाद टीम ने तुरंत घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्ति भागने लगे। उत्पाद टीम ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार स्थानीय लोगों और उत्पाद टीम की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के सिमराहा निवासी प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई। सभी बोतलों और पैकेटों पर ‘फॉर सेल इन वेस्ट बंगाल’ अंकित था। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी प्रकाश कुमार ने बताया कि उसका फरार साथी किशनगंज रेलवे कॉलोनी निवासी राजेश कुमार कामती है। उन्होंने यह भी बताया कि वे दोनों पश्चिम बंगाल से शराब खरीदकर अररिया होते हुए पूर्णिया पहुंचाने जा रहे थे। उत्पाद विभाग ने शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। वाहन के मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। लंबे समय से सक्रिय था नेटवर्क विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आशंका है कि सरकारी वाहनों की आड़ में शराब तस्करी का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था। जांच के दायरे में कुछ अन्य सरकारी वाहन चालक भी आ सकते हैं। उत्पाद थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी, फरार साथी और वाहन मालिक के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य संलिप्त लोगों की पहचान भी की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles