Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सरकारी विद्यालयों में चलेगा बैक टू स्कूल अभियान, घर-घर जाएंगे शिक्षक

बोकारो | जिले के सरकारी स्कूलों में सत्र 2025-26 फाइनल परीक्षा फल जारी होने लगा है। बाकी स्कूलों के रिजल्ट भी इसी हफ्ते तक जारी हो जाएंगे। इसके बाद 1 अप्रैल से नया सत्र 2026-27 शुरू हो जाएगा। नए सत्र में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का नामांकन हो और उनकी स्कूल में उपस्थिति भी नियमित हो। इस उद्देश्य से अप्रैल में ही स्कूल रूआर 2026 (बैक टू स्कूल अभियान) चलेगा। 21 दिनों का यह विशेष अभियान 9 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। उद्देश्य 5 से 18 आयु वर्ग के उन बच्चों को वापस स्कूल लाना है, जिन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ी है, या फिर ऐसे बच्चे, जिन्होंने किसी भी स्कूल में नामांकन ही नहीं लिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles