गोपालगंज जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय परिसर में आर्केस्ट्रा और अश्लील नृत्य का आयोजन किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह आयोजन एक बारात के मनोरंजन के लिए किया गया था। मामला बरौली थाना क्षेत्र के पंडितपुर पश्चिम टोला गांव स्थित एक नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का है। गुरुवार रात सिवान से आई एक बारात के ठहरने और स्वागत का इंतजाम इसी सरकारी स्कूल परिसर में किया गया था। बरातियों के मनोरंजन के लिए पूरी रात आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। भोजपुरी गानों पर नर्तकियों ने अश्लील डांस पेश किया वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज आवाज में बजते भोजपुरी गानों पर नर्तकियों ने अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया। बरातियों और स्थानीय युवाओं ने इस कार्यक्रम का पूरी रात आनंद लिया। किसी व्यक्ति ने इस पूरे आयोजन का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों में भारी आपत्ति और आक्रोश है। उनका कहना है कि बच्चों को ज्ञान और संस्कार देने वाले स्थान पर ऐसे कार्यक्रम निंदनीय हैं। दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही इस घटना ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें सरकारी परिसरों के गैर-शैक्षणिक उपयोग पर रोक लगाने की बात कही जाती है। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
सरकारी स्कूल में आर्केस्ट्रा के गानों पर अश्लील डांस:गोपालगंज में बरातियों ने उठाया आनंद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल