Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सरायकेला के कुचाई में गूंजा 'हरे कृष्णा-हरे राम': 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई

सरायकेला के कुचाई में गूंजा 'हरे कृष्णा-हरे राम': 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई

Seraikela-Kharsawan News, सरायकेला (शचिंद्र दाश की रिपोर्ट): सरायकेला स्थित कुचाई प्रखंड के कुंजाडीह, जामडीह और दुरुसाई गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन ने क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया. तीन दिनों तक चले इस अखंड कीर्तन के समापन समारोह में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए.

विधायक ने की सुख-शांति की कामना

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने संकीर्तन मंडलियों के साथ भगवान की परिक्रमा की और झांझ-मंजीरों की थाप पर भक्तों का उत्साह बढ़ाया. मौके पर विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है. उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की.

Also Read: ठेका मजदूरों की छंटनी पर गुवा में बवाल, अस्पताल की बदहाली पर भी फूटा गुस्सा

पुरुलिया की मंडलियों ने मोह लिया मन

इस 16 प्रहर संकीर्तन की मुख्य विशेषता पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आई कीर्तन मंडलियां रहीं. स्थानीय मंडलियों के साथ मिलकर उन्होंने राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. “हरे कृष्णा-हरे राम” और “जय श्री राधे” के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालु रात भर कीर्तन का आनंद लेते रहे.

गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर अर्जुन गोप, सुभाष प्रधान, अक्षय प्रधान, संजय प्रधान, लखिन प्रधान, सखींद्र प्रधान, राजकुमार प्रधान, अभिमन्यु प्रधान, अरविंद प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी.

Also Read: धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी

The post सरायकेला के कुचाई में गूंजा 'हरे कृष्णा-हरे राम': 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles