भास्कर न्यूज| बांका बांका नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों के लिए बुधवार को बांका प्रखंड सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी (आरओ) राज कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। मतदान के दौरान वार्ड पार्षदों में खासा उत्साह देखा गया, हालांकि दो मतदाता मतदान में शामिल नहीं हो सके। पहले ग्रुप के पद के लिए विकास चौरसिया और सरिता देवी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। मतदान में विकास चौरसिया को 14 मत प्राप्त हुए, जबकि सरिता देवी को 9 वोट मिले। वहीं एक मत गलत तरीके से पड़ने के कारण रद्द कर दिया गया। दूसरे ग्रुप के पद पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। इसमें रजनीश कुमार सिंह उर्फ झाबो सिंह को 10 मत प्राप्त कर जीत हासिल हुई। उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव यादव को 9 मत एवं अभिषेक आनंद को 4 मत मिले। इस ग्रुप में भी एक वोट रद्द हुआ, जबकि दो मतदाता अनुपस्थित रहे। वहीं तीसरे ग्रुप के पद पर संजय दास ने जीत दर्ज की। उन्हें 15 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मोबारक अंसारी को 9 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर भी एक मत रद्द हुआ और दो मतदाता मतदान में शामिल नहीं हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन, नगर परिषद अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा एवं उपाध्यक्ष डॉ. विनीता प्रसाद ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रा नंदन ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति नगर परिषद के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उम्मीद है कि नव निर्वाचित सदस्य जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।” नगर परिषद अध्यक्ष बाल मुकुंद सिन्हा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न होना सुखद है। नव निर्वाचित सदस्यों के सहयोग से नगर परिषद विकास की नई गति पकड़ेगी। उपाध्यक्ष डॉ. विनीता प्रसाद ने कहा कि सशक्त स्थायी समिति के गठन से नगर परिषद के कार्यों में और तेजी आएगी। सभी निर्वाचित सदस्यों को मिलकर शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना होगा।
सशक्त स्थायी समिति के तीन पदों पर चुनाव संपन्न विकास चौरसिया, झाबो सिंह और संजय दास विजयी